सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Road Accident: Trailer Runs Over Three Bike Riders in Rajsamand All Killed Driver Absconds

राजस्थान के राजसमंद में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 24 May 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

राजसमंद के आमेट में ढेलाणा भैरूजी दर्शन को जा रहे परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

Rajasthan Road Accident: Trailer Runs Over Three Bike Riders in Rajsamand All Killed Driver Absconds
राजसमंद में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार ढेलाणा भैरूजी के दर्शन के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में चंद्रभागा नदी की आसन पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

Trending Videos


हादसे में बाइक चला रहे आमेट निवासी मुकेश जोशी (40), उनके भांजे लक्ष्यदीप और भतीजे कुलदीप (7) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश की बहन मधुबाला जोशी (32) और भांजी चारू उर्फ काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आमेट अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, आरोपियों ने दी धमकी-“कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे”

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया। एक साथ तीन मौतों की खबर से आमेट शहर में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed