सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandra Kumar said that Neeraj Bharti's statement conveyed a wrong message

Shimla: चंद्र कुमार बोले- नीरज भारती के बयान से गलत संदेश गया, पार्टी और सरकार पर सवाल उठाना ठीक नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

 नीरज भारती के हालिया बयान पर कहा कि उनकी ओर से दिया गया बयान सही संदेश नहीं देता और इससे पार्टी तथा सरकार की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 

Chandra Kumar said that Neeraj Bharti's statement conveyed a wrong message
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने अपने बेटे नीरज भारती के हालिया बयान पर कहा कि उनकी ओर से दिया गया बयान सही संदेश नहीं देता और इससे पार्टी तथा सरकार की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी बातों को इस तरह सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से उठाना उचित नहीं है। पार्टी इस प्रकार के आरोपों और बयानों को स्वीकार नहीं करती। चंद्र कुमार ने कहा कि कि जिस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं, उससे पार्टी और सरकार दोनों पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं और यह स्थिति किसी भी तरह से उचित नहीं कही जा सकती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां पार्टी के लिए अच्छा संदेश नहीं देतीं। मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि विचार व्यक्त करते समय राजनीतिक मर्यादा और संगठनात्मक अनुशासन का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच और उसके विचार ही उसकी राजनीतिक पहचान तय करते हैं और इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप से राजनीति में किसी का कद नहीं बढ़ता बल्कि इससे नुकसान अधिक होता है।

Trending Videos

पार्टी मंच पर उठाया जाना चाहिए मामला

चंद्र कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रकार की नाराजगी, असहमति या शिकायत थी तो उसे पार्टी मंच पर उठाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि नीरज भारती पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और यदि उन्हें किसी बात पर आपत्ति थी तो मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए थी।  चंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी अनुशासन के आधार पर चलती है और संगठन में अनुशासन बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से इस तरह की बातें करना पार्टी हित में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जो बातें कही गई हैं, उनमें कई मुद्दे पुराने हैं और उनका पहले भी खंडन किया जा चुका है। उन्होंने दोहराया कि इस प्रकार की टिप्पणियां पार्टी को कमजोर करती हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर अनावश्यक प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा देना जल्दबाजी या भावनाओं में लिया फैसला: मंत्री
मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नीरज भारती को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था और संभवतः यह फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है तो इसके बावजूद एकदम इस्तीफा स्वीकार करने के बजाय पार्टी को उनके साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए थी। क्योंकि युवा नेताओं में कई बार भावनाओं और गुस्से में फैसले लेने की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में लंबे समय तक काम करने के दौरान अलग-अलग स्वभाव के लोग मिलते हैं। कहीं गर्म मिजाज होता है तो कहीं नरम मिजाज, और कई बार ऐसे समय में ऐसी बातें भी सामने आ जाती हैं जो नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनका समाधान संगठनात्मक स्तर पर बातचीत से निकाला जाता है। 

विज्ञापन

नीरज भारती राजनीति में लंबे समय से सक्रिय: चंद्र
उन्होंने कहा कि नीरज भारती राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और दो बार विधायक भी रह चुके हैं। ऐसे में राजनीतिक कार्यप्रणाली और संगठनात्मक मर्यादाओं को वे अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि नीरज भारती मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ भी काम कर चुके हैं और राजनीतिक अनुभव रखते हैं, इसलिए पार्टी बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास करेगी। चंद्र कुमार ने कहा कि राजनीति में आलोचना और असहमति अपनी जगह महत्वपूर्ण होती है, लेकिन रचनात्मक आलोचना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि बिना सोच-समझकर इस प्रकार के बयान देना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed