सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam inaugurates EVM and VVPAT warehouse through virtual medium

EVM warehouse: ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को मिला ठिकाना, सीएम जयराम ने ऑनलाइन किया वेयरहाउस का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jul 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और लोक निर्माण विभाग ने इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया।

CM jairam inaugurates EVM and VVPAT warehouse through virtual medium
सीएम जयराम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का लोकार्पण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को अपना ठिकाना मिल गया है। अब उन्हें कॉलेजों और स्कूलों में नहीं रखा जाएगा। दरअसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया।जयराम ने कहा कि 3.80 करोड़ रुपये से वेयरहाउस को निर्मित किया गया है। इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में ईवीएम वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं, जिससे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को एक साथ एक स्थान पर ही रखा जा सके।

Trending Videos


इससे पहले इन मशीनों को राजकीय महाविद्यालयों और स्कूल परिसरों में रखा जाता था। ऐसी स्थिति में मशीनों के सुरक्षा संबंधी प्रबंध करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शिक्षण संस्थानों के कमरों का लंबे समय तक उपयोग होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। उपायुक्त देबश्वेता बनिक, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जितेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए वेयरहाउस के संबंध में संक्षिप्त प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सचिव शिक्षा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed