{"_id":"58faecc74f1c1b4b168b482b","slug":"gangrape-with-punjab-girl-at-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर साथ लाई युवती से पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर साथ लाई युवती से पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब की एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर कुछ युवक इसे अपनी गाड़ी में नाहन लाए और यहां गैंगरेप कर दिया। बताया जा रहा है कि पिस्तौल की नोक पर युवकों ने युवती से दुराचार किया।
मामला हिमाचल के नाहन का है। पुलिस ने कोर्ट के दिशा निर्देशों के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला करीब छह माह पुराना है। बताया जा रहा है कि युवती पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब छह महीने पहले कुछ युवक इसे नौकरी देने के बहाने अपनी गाड़ी में नाहन लाए थे। यहां इसे एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया। इसी दौरान इसकी मुलाकात एक अन्य शख्स से भी करवाई गई।
Trending Videos
युवती का आरोप है कि उससे गेस्ट हाउस में जबरदस्ती की गई और पिस्तौल की नोक पर दुराचार भी किया गया। मगर छह महीने तक मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। अब कोर्ट के माध्यम से यह मामला पुलिस तक पहुंचा है।
फिलहाल पीड़िता तक पुलिस अभी नहीं पहुंची है। इसके बयान लेने के बाद ही पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरोपियों में कुछ युवक युवती के पहचान के हैं जिनकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।