सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DDU hospital shimla.

बेवजह दवाएं लिखने पर नपेंगे डाक्टर

Updated Fri, 21 Nov 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
DDU hospital shimla.
विज्ञापन

डीडीयू अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को डाक्टर बेवजह टेस्ट और दवाएं नहीं लिख पाएंगे। ओपीडी में डाक्टर के साथ डाटा आपरेटर की नियुक्ति की जा रही है। डाक्टर पर्ची पर दवा और टेस्ट लिखेंगे तो इसकी एंट्री वहां पर बैठा डाटा आपरेटर कंप्यूटर पर करेगा।



अस्पताल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम के तहत यह किया जा रहा है। एनआरएचएम की ओर से चार आपरेटरों की नियुक्ति की है। इससे सारा रिकार्ड सुरक्षित रहेगा और कभी शिकायत मिलने पर आसानी से जांच भी की जा सकती है। मौजूदा समय में अस्पताल प्रबंधन बाल रोग, आंख, नाक, कान और डेंटल विभाग की ओपीडी में कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्वास्थ्य महकमे की ओर से मरीज की पर्ची का आडिट करने की भी योजना थी लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाई। डाक्टरों को निर्देश जारी किए थे कि वह कंप्यूटर पर पर्ची में लिखी दवाओं की एंट्री करेंगे। लेकिन व्यावहारिक तौर पर यह मुमकिन नहीं हो पाया। अब डाक्टर मरीज को देखें कि पर्ची पर दवा लिखने के बाद उसकी एंट्री करें। इस पर डाक्टरों की ओर से ही आग्रह किया था कि ओपीडी में डॉटा आपरेटर बिठा दें उसे इस काम की जिम्मेदारी दे दी जाए।

विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी जांच

DDU hospital shimla.

पर्ची पर लिखी दवा कीमती तो नहीं
कीमती एंटी बॉयटिक लिखने के कारण
दो-दो एंटी बायटिक या दो-दो पेन किलर
जरूरत न होने पर विटामिन क्यों लिख दिया
टेस्ट की जरूरत ही नहीं थी तो क्यों लिखे
इंजेक्शन को लिखने की वजह
टेस्ट अस्पताल में मौजूद हैं तो उन्हें बाहर से क्यों लिखे

पहले ओपीडी में शुरू होगी योजना
डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. पीएल गौंटा ने कहा कि अभी चार ओपीडी में इस योजना को शुरू किया जा रहा है। एनआरएचएम की ओर से चार कंप्यूटर आपरेटर मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed