सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather to Change in Himachal Starting This Day Orange Alert Issued for Rain, Gusty Winds, and Hailst

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से बदलेगा माैसम, बारिश के साथ अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 

Himachal Weather to Change in Himachal Starting This Day Orange Alert Issued for Rain, Gusty Winds, and Hailst
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। गुरुवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से गर्मी की तपीश बहुत अधिक बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। 

Trending Videos

दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वीरवार से मौसम में बदलाव आएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान है। उधर, मंगलवार रात को पांवटा साहिब-देहरा गोपीपुर-बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 23.0, नेरी में 23.7, नाहन में 20.5, कांगड़ा में 18.9, धर्मशाला में 18.8, शिमला-ऊना में 19.0, मंडी में 18.2, मनाली में 11.7, कल्पा में 8.8 और केलांग में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में सामान्य से 23 फीसदी कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में एक से 27 मई तक सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में 56 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष मई में 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना में सामान्य से अधिक तथा बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और सोलन में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना 44.0
नेरी 40.7
सुंदरनगर 39.3
कांगड़ा 38.8
मंडी 38.6
नाहन 36.6
भुंतर 36.0
धर्मशाला 35.0
जुब्बड़हट्टी 33.2
शिमला 29.0
कल्पा 25.4

गर्मी से राहत पाने के लिए रोहतांग में उमड़े सैलानी,  ट्रैफिक जाम से परेशान

 मैदानों की भीषण गर्मी से राहत पाने और रोहतांग की बर्फीली वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन सुहाने सफर का यह उत्साह ट्रैफिक जाम में फंसकर फीका पड़ता नजर आ रहा है। मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि पर्यटकों को घंटों सड़क पर रेंगते हुए सफर करना पड़ रहा है। इस दौरान पर्यटकों को धैर्य बर्फ देखने से पहले ही पिघल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed