सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali girl chanda became pilot in indian air force

प्रदेश को नाज है इस होनहार बेटी पर

Updated Wed, 25 Jun 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
Himachali girl chanda became pilot in indian air force
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने पायलट बनकर सूबे का मान बढ़ाया है। कांगड़ा जिले के धोरण गांव की चंदा ने अपने माता-पिता के उस सपने को पूरा कर दिखाया है, जो कभी उन्होंने संजोया था।



भारतीय वायु सेना में पायलट (फ्लाइंग अफसर) की उपलब्धि हासिल कर चंदा ने क्षेत्र और प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

21 जून को एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में हुई पासिंग आउट समारोह में चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल अरूप राह ने जब चंदा के कंधों पर रैंक और विंग्स लगाए तो मौके पर उपस्थित चंदा के माता-पिता एवं अन्य सगे संबंधियों का सीना गर्व से फूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर हरक्यूलिस सी बन-130जे उड़ाने का सपना

Himachali girl chanda became pilot in indian air force

2012 में देहरादून में एसएसबी की परीक्षा पास करने के बाद चंदा ने हैदराबाद और बेंगलूरु में बतौर पायलट दो वर्ष की ट्रेनिंग प्राप्त की। इस दौरान मालवाहक हवाई जहाज डोर्नियर और एएन-32 में चंदा ने 152 घंटे की उड़ान भरकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

चंदा ने माउंट कारमल स्कूल ठाकुरद्वारा में शिक्षा लेने के बाद गुरुनानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर में इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक  की डिग्री हासिल की। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त उसके दादा भगत सिंह और एयरफोर्स से ताया अमरजीत सिंह चंदा के प्रेरणा स्रोत रहे।

चंदा ने बताया कि बतौर पायलट उनका सपना सुपर हरक्यूलिस सी बन-130जे मालवाहक जहाज उड़ाने का है। चंदा के माता-पिता को अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed