सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Cricket Carnival from June 1

Shimla News: शिमला क्रिकेट कार्निवल एक जून से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla Cricket Carnival from June 1
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में एक जून से शिमला क्रिकेट कार्निवल का आगाज होगा जो 13 जून को संपन्न होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शिमला स्पोर्ट्स एंड कल्चर यूथ क्लब द्वारा किया जा रहा है। शिमला क्रिकेट कार्निवल के चेयरमैन मनोज चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता चिट्टा मुक्त शिमला और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में गेंदबाज द्वारा फेंकी गई प्रत्येक डॉट बाल पर एक पेड़ लगाया जाएगा। इसमें शहर के 34 वार्डों की 40 टीमें भाग लेंगी। क्लब के सदस्यों ने बुधवार को विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान और चेयरमैन मनोज चौहान की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें प्रतियोगिता में आने का निमंत्रण दिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 55 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article