सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The village government should work against drug abuse and also provide employment.

Shimla News: नशे के खिलाफ काम करे गांव की सरकार, रोजगार भी करवाएं मुहैया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The village government should work against drug abuse and also provide employment.
विज्ञापन
पहली बार वोट देकर, युवाओं ने रखी अपनी राय

शिमला। पंचायत चुनाव के पहले चरण में पंचायत घंडल में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलेज परिसर में हुए मतदान में अपने मत का प्रयोग करने आए युवा हिमानी, पिपांशु, अनिल, सुनील और नीतिश ठाकुर ने पहली बार वोट डाला। युवाओं ने कहा कि हमारे वोट से ही गांव, पंचायत में जमीनी स्तर पर विकास की राह बनेगी। इसलिए वह पंचायत चुनाव में मत का प्रयोग करने आए हैं। पंचायत स्तर की अपनी सरकार को चुनने में हमारी सहभागिता जरूरी है। आज युवा ही सबसे अधिक मुश्किल में हैं, उसे रोजगार नहीं मिल रहा, वह नशे की चपेट में आ रहा है। युवाओं ने कहा कि पंचायत को नशा मुक्त बनाने, हर ग्राम, पंचायत के रहने वाले को मूलभूत सुविधाएं मिले, पंचायत स्वच्छ हो, और विकास की राह पर आगे बढ़े।



पहली बार किया मत का प्रयोग
आज पहली बार अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट दिया, यह अच्छा अनुभव था। प्रक्रिया को समझने के साथ पता लगा कि हमारे मत से कैसे पंचायत बनती है। वह चाहते हैं कि पंचायत के युवा नशे से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितिन, गांव झुंडला, पंचायत घंडल


उम्मीदवारों में जो सक्षम लगा उसे दिया वोट
मैंने पहली बार वोट दिया, चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में जो मुझे हर लिहाज से विकास करवाने में सक्षम लगा, उसे ही अपना वोट दिया। इसमें जो जीते, वह हर गांव और पूरी पंचायत की समस्याओं को दूर करें और सुविधाएं मुहैया करवाएं, बस यही उम्मीद रखती हूं।
विज्ञापन
Trending Videos

-डिंपल, गांव मरहावग, पंचायत घंडल


वोट तय करना हुआ मुश्किल
पंचायत चुनाव में हर उम्मीदवार परिचित था, तो पहली बार अपना मत किसे दिया जाए, यह तय करना कुछ मुश्किल हो रहा था। लेकिन जो भी सक्षम लगा, उसे दे दिया वोट।
-श्वेता, घंडल पंचायत

पंचायत चमियाना
पंचायत के विकास के लिए दिया वोट
पहली बार मतदान करने आया हूं, मैंने सिर्फ उसे अपना वोट दिया जो चमियाना पंचायत और इसके हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएगा और लोगों की समस्याओं को समझे। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना जरूरी है।

-शिवम ठाकुर, निवासी चमियाना


चमियाना में मिले शहरों वाली सुविधाएं
चमियाना पंचायत का शहरीकरण हुआ है, यहां राजधानी शिमला की तर्ज पर लोगों को शहरों वाली तमाम सुविधाएं मिलनी चाहिए। युवा बेरोजगारों को घरद्वार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत कार्य करें, इसी उम्मीद से अपने मत का पहली बार प्रयोग किया है।
-नितिन ठाकुर, चमियाना पंचायत



वोट का महत्व समझें प्रत्याशी
चुनाव में जो भी जीते, हर वोट का महत्व समझे और जमीनी स्तर पर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास करवाने के लिए कार्य करें और मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरें, जो नजर में सक्षम लगा, उसे अपना वोट दिया।
-स्तुति ससवाल, चमियाना पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article