सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   how to do puja arti laxmi ganesh

तब आपकी आरती से प्रसन्न हो जाएंगे भगवान

टीम डिजिटल Updated Sat, 19 Oct 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
how to do puja arti laxmi ganesh
विज्ञापन

दीपावली आने वाली है और आप चाहेंगे कि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होकर धन वैभव प्रदान करें। इसके लिए आप पूजा और आरती करेंगे। माता को रिझाने के लिए सुन्दर-सुन्दर आरती गाएंगे लेकिन आरती नियम के अनुसार नहीं होगी तो संभव है कि आपको जितना लाभ मिलना चाहिए उसमें कमी रह जाए।



इसलिए पूजा करते समय आरती के नियमों का पालन करना चाहिए। आरती में गाय का घी, शुद्घ बाती, कपूर और फूल का प्रयोग करना चाहिए। आरती का दीपक जलाने के बाद उसे प्रणाम करके प्रार्थना करें कि यह आपके घर में मौजूद अज्ञान, अभाव, रोग, कुविचार रूपी अंधेरे को दूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शास्त्रों के नियमों का पालन करते हुए सबसे पहले गणेश जी की आरती करें। गणेश जी को आरती दिखाते समय आरती की थाल चार बार गणेश जी प्रतिमा के सामने घुमाएं। इसके बाद जिस देवी-देवता की पूजा कर रहे हैं उन्हें आरती दिखाएं, जैसे लक्ष्मी माता की पूजा कर रहे हैं तो लक्ष्मी माता को आरती दिखाएं।
विज्ञापन
Trending Videos


देवी लक्ष्मी को आरती दिखाते समय आरती की थाल को नौ बार देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घुमाना चाहिए। लक्ष्मी, दुर्गा और काली आदिशक्ति के रूप हैं इसलिए इनके सामने नौ बार आरती की थाली घुमाएं।

किसी भी पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करनी चाहिए। शिव को तीन से पांच बार आरती दिखाने का नियम है। विष्णु भगवान के सामने बारह बार आरती की थाली घुमाने से विष्णु प्रसन्न होते हैं।

आरती दिखाते समय यह याद रखें कि आरती की थाली बाईं से दायीं ओर घुमाएं। आरती पूरी होने के बाद जब आप लोगों को आरती दिखाएं तब आरती की थाली आपके दायीं ओर रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed