{"_id":"42b7753308c4e2ce699a17f7062fd12e","slug":"tips-to-be-a-rich-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनवान बनना है तो इन पांच बातों को याद रखें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
धनवान बनना है तो इन पांच बातों को याद रखें
टीम डिजिटल
Updated Tue, 22 Oct 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली आने वाली है और आप चाह रहे होंगे कि इस साल देवी लक्ष्मी की आप पर कृपा हो जाए। पूरे साल धन लाभ का मौका मिलता रहे। आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। इसमें कोई बड़ी बात भी नहीं है लेकिन इसके लिए आपको शास्त्रों में बताए कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
एक बार देवी रूक्मिणी जो स्वयं लक्ष्मी स्वरूप थी महालक्ष्मी से पूछती हैं कि, हे देवी आप किस मनुष्य पर कृपा करती हैं। रूक्मिणी के प्रश्न को सुनकर देवी लक्ष्मी ने उत्तर दिया कि जो मनुष्य अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता है और जरूरत के अनुसार उचित शब्दों को प्रयोग करता है उस पर मैं प्रसन्न रहती हूं। ऐसा मनुष्य मेरी कृपा का पात्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो मनुष्य अपने काम में कुशल होता है उसका साथ मैं कभी नहीं छोड़ती। इसलिए आप जो भी काम करते हैं या जो भी आपको ज्ञान है उसे और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए।
Trending Videos
मां लक्ष्मी कहती हैं जो व्यक्ति लोभ त्यागकर उदारता के साथ दूसरों की सहायता करता है मैं उस पर सदा कृपा करती हूं। मनुष्य को चाहिए कि वह बदले की भावना त्यागकर जरूरतमंद की सहायता करे।
क्रोध बुद्घि का नाश कर देता है। मनुष्य उचित-अनुचित का ज्ञान भूल जाता है परिणाम स्वरूप वह ऐसा काम कर बैठता है जिससे घर आयी लक्ष्मी भी रूठ जाती है। इसलिए जो मनुष्य लक्ष्मी की कृपा चाहता है उसे क्रोध पर काबू रखना आना चाहिए।
जो मनुष्य आलस करता है वह कभी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं कर पाता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वह आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे। मोह और काम का त्याग करके जो परिश्रम करता है उससे कभी लक्ष्मी कभी रूठती नहीं हैं।