सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India announcement to withdraw from Commonwealth Game Sports Minister Anurag Thakur said India does not have only 18 player

Commonwealth Games: खेल मंत्री बोले- हॉकी इंडिया एकतरफा फैसला करके राष्ट्रमंडल खेलों से नहीं हट सकता, सरकार से सलाह लेनी चाहिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 10 Oct 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

हॉकी इंडिया ने अगले साल बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया है। वहीं, फेडरेशन के इस फैसले पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताई है। 

Hockey India announcement to withdraw from Commonwealth Game Sports Minister Anurag Thakur said India does not have only 18 player
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हॉकी इंडिया ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया है। हॉकी इंडिया ने बीते मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों से यह कहते हुए हटने का फैसला किया था कि बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के बीच सिर्फ 32 दिन का समय होगा। हॉकी इंडिया ने अपने बयान में कहा वह ब्रिटेन में अपने खिलाड़ियों को भेजकर जोखिम नहीं उठना चाहता जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। हॉकी इंडिया के इस फैसले पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताई है। 


सरकार से सलाह लेने की जरूरत

उन्होंने कहा किसी भी एसोसिएशन या फेडेरेशन को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए और सरकार से चर्चा करनी चाहिए, डिपार्टमेंट से चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि एक फेडरेशन की टीम नहीं जा रही है, देश की टीम जा रही है, 130 करोड़ के देश में मात्र 18 खिलाड़ी ही नहीं हैं जो देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, एक अवसर होता है दुनिया भर के ग्लोबल इवेंट में भाग लेने के लिए, मेरा मानना है कि उन्हें खेल मंत्रायल के साथ बात करना चाहिए, निर्णय सरकार को करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ले फैसला

उन्होंने आगे कहा, हॉकी जैसे खेल में प्रतिभा की कमी नहीं है, अगर हम क्रिकेट में देखें तो अभी आईपीएल चल रहा है आगे वर्ल्ड कप है, अगर वो खेल सकते हैं तो एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में क्यों नहीं। खेल मंत्री के मुताबिक, भारत की टीम कहां पर प्रतिनिधित्व करे यह केवल फेडरेशन तक सीमित नहीं है, यह भारत को और भारत की सरकार को तय करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed