{"_id":"6a199bacf983d1c87e09d3ed","slug":"french-open-four-time-champion-iga-swiatek-reaches-fourth-round-of-french-open-kostyuk-also-advances-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचीं, कोस्त्युक भी आगे बढ़ीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचीं, कोस्त्युक भी आगे बढ़ीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और वह फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंच गई हैं। स्वियातेक ने महिला वर्ग के मुकाबले में मैग्डा लिनेट को हराया।
इगा स्वियातेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक और यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई। पांच ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक ने हमवतन पोलिश खिलाड़ी मैग्डा लिनेट को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी जबकि, मार्ता ने विक्टोरिया गोलुबिच को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरी बार चौथे दौर में प्रवेश किया। मार्ता का सामना अब अगले दौर में स्वियातेक से होगा।
मार्ता बेहतरीन फॉर्म में
15वीं रैंकिंग पर काबिज मार्ता इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और उन्होंने क्ले कोर्ट पर अपनी जीत का सिलसिला लगातार 15 मैचों तक पहुंचा दिया है। रोलां गैरों से पहले उन्होंने मैड्रिड में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के रूएन में भी क्ले कोर्ट पर एक और खिताब अपने नाम किया था। वह 2021 में भी पेरिस में चौथे दौर तक पहुंची थीं जहां उन्हें स्वियातेक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
चौथे दौर में पहुंचने वाली एक और खिलाड़ी चीन की वांग शियू हैं, जिन्होंने यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्त्सेवा को 6-3, 7-5 से हराया। चीन की इस क्वालिफायर ने अब तक अपने अभियान में एक भी सेट नहीं गंवाया है। पुरुष वर्ग में शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी यानिक सिनर के बाहर होने के एक दिन बाद तीन बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच का सामना ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से होगा।
विज्ञापन
पेरिस में अपना पहला बड़ा खिताब जीतने की दौड़ में शामिल दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस के खिलाफ अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। वहीं आंद्रे रुबलेव का मुकाबला नूनो बोर्गेस से होगा जबकि कैस्पर रूड का सामना टॉमी पॉल से होगा।

Trending Videos