{"_id":"5f094b138ebc3e63a930350a","slug":"apple-and-samsung-join-hands-to-not-include-chargers-with-some-phones-starting-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका देने की तैयारी में एपल और सैमसंग, फोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
झटका देने की तैयारी में एपल और सैमसंग, फोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
- एपल और सैमसंग के फोन के साथ नहीं मिलेंगे चार्जर
- फोन की कीमत हो सकती है कम
- एक ही टाइप के चार्जर होने के कारण कंपनियां ले सकती हैं फैसला
Apple Samsung
- फोटो : Pradeep Pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभी तक तो आपको मोइबल के साथ हेडफोन ही ना मिलने की शिकायत थी लेकिन अब एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां बड़ा झटका देने की तैयारी में है। मोबाइल एसेसरीज के बढ़ते दामों को देखते हुए एप्पल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनी आने वाले समय में नए स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं देने का प्लान कर रही हैं।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियां फोन के साथ बॉक्स में मिलने वाले चार्जर को हटाने का फैसला कर रही हैं। यह खुलासा सैमसंग से जुड़ी जानकारी रखने वाली वेबसाइट ने किया है। अगर फैसले पर सहमति बनती है तो ऐसा पहली बार होगा जब सैमसंग का फोन बिना चार्जर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!
कोरियन साइट ईटीन्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग लागत के लिए अगले साल से स्मार्टफोन से चार्जर हटा देगा। इन दिनों चार्जिंग पोर्ट पूरे दुनिया में कमोबेश एक जैसे होते जा रहे हैं। लगभग सभी कंपनियां यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की तरफ बढ़ रही हैं। सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी हर साल करोड़ों फोन की बिक्री करती है।
ऐसे में यदि सैमसंग आधे स्मार्टफोन से भी चार्जर हटा देती है तो कंपनी को बड़ी रकम का फायदा होगा। इस फायदे को कंपनी फोन की कीमत घटाकर ग्राहकों को फायदा पहुंचा सकती है। दरअसल चीन से इंपोर्ट पर कस्टम की सख्ती का असर देश के मोबाइल एसेसरीज पर दिखने लगा है। प्रोडक्ट बाजार में मिल नहीं रहे और अगर मिल भी रहे हैं तो बेहद ऊंचे दाम पर।