सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   realme ui 2.0 update device list in India including realme x2 pro and realme narzo 20

Realme UI 2.0: इन 20 स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 26 Sep 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

  • इस साल 7 डिवाइस को मिलेगा realme ui 2.0 का अपडेट
  • Realme 6 Pro को दिसंबर 2020 में मिलेगा नया अपडेट
  • Realme X3 के लिए जनवरी 2021 में जारी होगा अपडेट

realme ui 2.0 update device list in India including realme x2 pro and realme narzo 20
realme ui 2.0 update device list - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार

रियलमी ने अपने नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Realme UI 2.0 को रिलीज कर दिया है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। Realme UI 2.0 को करीब 20 स्मार्टफोन के लिए जल्द जारी किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने फोरम पर दी है। Realme 2.0 में सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी को लेकर कई अहम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Realme X50 Pro कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें सबसे पहले Realme UI 2.0 का अपडेट मिलेगा। आइए जानते हैं और कौन-कौन सी डिवाइस को Realme UI 2.0 का अपडेट मिलने वाला है।

इस साल सिर्फ सात स्मार्टफोन को मिलेगा Realme UI 2.0 का अपडेट

कंपनी ने early access roadmap शेयर किया है जिसके मुताबिक साल 2020 में Realme UI 2.0 का अपडेट सात डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा जिनमें Realme X2 Pro का भी नाम शामिल है। इसके अलावा नवंबर 2020 तक Realme 7 Pro और Realme Narzo 20 को भी Realme UI 2.0 का अपडेट मिलेगा। वहीं दिसंबर तक Realme 6 Pro, Realme 7, Realme Narzo 20 Pro और Realme X2 Pro को भी इस नए ओएस का अपडेट मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में किन-किन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

कंपनी के मुताबिक Realme X3, X3 Superzoom, Realme X2, Realme 6, Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन के लिए Realme UI 2.0 का अपडेट जनवरी 2021 में जारी किया जाएगा। वहीं Realme 6 और Realme Narzo 10 के लिए फरवरी में और Realme C3 और Reame Narzo 10A के लिए मार्च 2021 में Realme UI 2.0 का अपडेट  जारी किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल-मई 2021 तक Realme X और Realme XT समेत पांच फोन को नए ओएस का अपडेट मिलेगा। अन्य डिवाइस को साल 2021 के अंत तक अपडेट मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed