सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   PUBG India Avatar Battlegrounds Mobile Launch Date Tipped for June 18 2021

लीक रिपोर्ट: 18 जून को भारत में लॉन्च हो सकता है पबजी का नया अवतार Battlegrounds Mobile India

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 01 Jun 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

PUBG मोबाइल इंफ्लूएंसर सागर ठाकुर ने गेम के बाइनरी कोड को डीकोड किया है जो कि 18062021 के रूप में सामने आया है। इस कोड में 18 और 06 के होने के कारण कहा जा रहा है कि Battlegrounds Mobile India को 18 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

PUBG India Avatar Battlegrounds Mobile Launch Date Tipped for June 18 2021
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA - फोटो : BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA
विज्ञापन

विस्तार

पबजी मोबाइल की भारत में नए अवतार में वापसी होने जा रही है। कंपनी ने गूगल प्ले-स्टोर से प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है लेकिन लॉन्चिंग तारीख की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Battlegrounds Mobile India की भारत में लॉन्चिंग 10 जून को होगी और अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया जा रहा है बैटग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल सितंबर में पबजी मोबाइल को भारत में बैन कर दिया गया था।



PUBG मोबाइल इंफ्लूएंसर सागर ठाकुर ने गेम के बाइनरी कोड को डीकोड किया है जो कि 18062021 के रूप में सामने आया है। इस कोड में 18 और 06 के होने के कारण कहा जा रहा है कि Battlegrounds Mobile India को 18 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जून के तीसरे सप्ताह में पबजी मोबाइल की भारत में नए अवतार में वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन


लॉन्चिंग से पहले बैन की मांग
अरुणाचल प्रदेश के विधायक Ninong Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर Battlegrounds Mobile India को बैन करने की मांग की है, जबकि यह गेम अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन भारतीय कानून को दरकिनार करके गेम को लॉन्च कर रही है। Ninong Ering ने कहा है, 'थोड़े बदलाव के साथ यह पबजी को फिर से लॉन्च करने की ट्रिक है और कुछ नहीं। इसके जरिए लाखों नागरिकों का डाटा चोरी होगा और चाइनीज सरकार के अलावा अन्य विदेशी कंपनियों को डाटा बेचा जाएगा।'

गूगल प्ले-स्टोर से हो रहा प्री-रजिस्ट्रेशन
गूगल प्ले-स्टोर से Battlegrounds Mobile India के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, हालांकि गेम की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गूगल प्ले-स्टोर पर BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से आप गेम को सर्च कर सकते हैं, हालांकि इस नाम से कई मिलते-जुलते एप भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं लेकिन आपको सिर्फ उसे चुनना है जिसके नाम के साथ KRAFTON, Inc लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed