सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Gmail Tips and Tricks : How to Login Gmail Know About Step by Step Process in Hindi

Gmail Login: बार-बार रिफ्रेश किए बिना कैसे चेक ईमेल, जानें स्मार्टफोन में जीमेल लॉगिन का आसान तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 24 May 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Gmail Login: अगर आपको अपने स्मार्टफोन में जीमेल एप डाउनलोड करना है तो आपको एप स्टोर (एंड्रॉयड और एपल दोनों) का रुख करना होगा। वैसे अब अधिकतर स्मार्टफोन्स में जीमेल एप डिफॉल्ट रूप से मिलता है।

Gmail Tips and Tricks : How to Login Gmail Know About Step by Step Process in Hindi
जीमेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

Gmail Login: आज के दौर में गूगल का इस्तेमाल करने वाला हर शख्स जीमेल के बारे में भी अच्छी तरह जानता है। ईमेल भेजने और पाने के लिए लोग गूगल की इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। लैपटॉप या कंप्यूटर पर जीमेल चलाना बेहद आसान है, लेकिन मोबाइल पर जीमेल लॉगिन को लेकर काफी लोग परेशान रहते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको स्मार्टफोन में जीमेल लॉगिन करने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें जीमेल एप

अगर आपको अपने स्मार्टफोन में जीमेल एप डाउनलोड करना है तो आपको एप स्टोर (एंड्रॉयड और एपल दोनों) का रुख करना होगा। वैसे अब अधिकतर स्मार्टफोन्स में जीमेल एप डिफॉल्ट रूप से मिलता है। अगर आपके एंड्रॉयड फोन में जीमेल एप नहीं है तो आपको  सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां से आप जीमेल एप डाउनलोड या उसे अपडेट कर सकते हैं। जब एप इंस्टॉल हो जाए तो उसमें अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डाल दीजिए। यहां आपका जीमेल अकाउंट खुल जाएगा, जिससे आप अपने ईमेल आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आपको नए ईमेल के नोटिफिकेशन भी मिलते रहेंगे। स्मार्टफोन में एक बार जीमेल एप खुलने के बाद आपको बार-बार आईडी-पासवर्ड नहीं डालना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर पर ऐसे करें लॉगिन

अगर आप कंप्यूटर में जीमेल अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको कंप्यूटर में जीमेल डॉट कॉम खोलना होगा। यहां आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट खोल सकते हैं। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करके नया पासवर्ड बना सकते हैं। अहम बात यह है कि अगर आपके पास जीमेल के कई अकाउंट हैं तो उन्हें भी एक साथ खोल सकते हैं। इसके बाद सभी अकाउंट में आने वाले ईमेल बेहद आसानी से चेक भी कर सकते हैं और अपने जानकारों को नए ईमेल भी भेज सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed