सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   LG’s L III series smartphones with Nimbuzz with 100 minutes of international calling

एलजी के इस स्मार्टफोन की खरीद पर करें मुफ्त कॉल

अमर उजाला, नई दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Sat, 26 Apr 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
LG’s L III series smartphones with Nimbuzz with 100 minutes of international calling
विज्ञापन

एलजी मोबाइल और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप निंबज साथ करार की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत एलजी की एल 3 सीरीज स्मार्टफोन के लिए निंबज ऐप को फ्री प्रीलोडेड किया गया है।



इसके तहत एलजी के एल-सीरीज3 स्मार्टफोन की खरीद पर निंबज अमेरिका के लिए 100 मिनट अंतरराष्ट्रीय कॉल की मुफ्त सुविधा देगी।

निंबज ऐप के जरिए स्मार्टफोन यूजर्स फ्री या कम कीमत पर कॉल, फ्री वीडियो कॉल व इंटरनेट के द्वारा इंस्टेंट मैसेज कर सकते हैं, साथ ही इसमें सोशल नेटवर्किंग की सुविधा भी होगी। कंपनी का दावा है कि ग्लोबली निंबज के 150 मिलियन यूजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांच से पहले नजर आया माइक्रोमैक्स का रंगीन कैनवस

निंबज के सीईओ विकास सक्सेना ने कहा, "आज के समय में वॉइस कॉलिंग दूरसंचार के जरिए हर जगह पर इंटरनेट कॉलिंग में बदल रही है और इसीलिए एक स्मार्टफोन कंपनी से हमारा करार करना हमें सही लगता है।"
विज्ञापन
Trending Videos

lg mobile















एलजी के मार्केटिंग हेड अमित गुजराल ने कहा, "वॉइस कॉलिंग बहुत तेजी से इंटरनेट कॉलिंग में बदल रहा है। इस साझेदारी के जरिए हम आईएसडी कॉलिंग को बढ़ावा दे रहे हैं जिसकी मदद से एलजी व निंबज दोनों को ही फायदा होगा।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कि किसी थर्ड पाट्री ऐप कंपनी ने मोबाइल कंपनी के साथ करार किया हो। ब्लैकबेरी द्वारा भी माइक्रोमैक्स मोबाइल के साथ बीबीएम एप्लिकेशन को लेकर करार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed