{"_id":"5f6f0f5e24edec56385eeff4","slug":"trai-closed-investigations-against-vodafone-idea-after-telco-closed-redx-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई ने Red X Plan में बदलाव के बाद वोडा आइडिया के खिलाफ जांच बंद की","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
ट्राई ने Red X Plan में बदलाव के बाद वोडा आइडिया के खिलाफ जांच बंद की
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Vodafone idea
- फोटो : Vodafone idea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने प्राथमिकता वाले प्लान से तेज स्पीड इंटरनेट का दावा हटाने के बाद इस मामले में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के खिलाफ अपनी जांच को बंद करने का निर्णय लिया है।
ट्राई के इस कदम के बाद अब प्राथमिकता वाले प्लान से जुड़ा विवाद थम गया है। ट्राई ने प्राथमिकता वाले इस प्लान को लेकर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को पिछले महीने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राई का कहना था कि इस ऑफर में पारदर्शिता की कमी थी और यह भ्रामक था। ट्राई ने इसे नियामकीय ढांचे के दायरे से बाहर भी माना था। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने ट्राई की नाराजगी के बाद संबंधित प्लान से तेज इंटरनेट देने के दावे को वापस ले लिया था और संशोधित प्लान ट्राई को सौंपा था।
नियामक ने अब कंपनी को सूचित किया है कि उसने उक्त मामले में जारी जांच को बंद करने का निर्णय लिया है। पत्र के अनुसार, कंपनी ने नियामक को सूचित किया है कि उसने पूर्ववर्ती रेडएक्स प्लान को बंद कर दिया है और उसकी जगह नया रेडएक्स प्लान पेश किया है, जिसमें से तेज स्पीड इंटरनेट वाले विशेष 4जी नेटवर्क के दावे को हटा लिया गया है।