{"_id":"6a1733ff4be59fb60703d12e","slug":"a-dog-was-pulling-the-hand-of-a-woman-sleeping-on-a-cot-she-barely-survived-agra-news-c-421-1-sagr1004-9000-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाट पर सो रही महिला का हाथ जबड़े में जकड़ कर खींच रहा था कुत्ता, बमुश्किल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाट पर सो रही महिला का हाथ जबड़े में जकड़ कर खींच रहा था कुत्ता, बमुश्किल बची जान
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में बिजकौली की घायल रेखा देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाह। बिजकौली गांव में बुधवार तड़के खाट पर सोते समय महिला पर घर में घुसे कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। घटना के समय बिजकौली की रेखा देवी बुधवार तड़के 5 बजे अपने घर में खाट पर सो रही थी।
उन्होंने बताया कि घर में घुसे कुत्ते ने एक हाथ को जबड़े में जकड़ लिया और खींचने लगा। चीख के साथ जागी रेखा देवी ने कुत्ते को भगाकर खुद को बमुश्किल बचाया। कुत्ते के हमले में हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। शोर मचाए जाने पर इकट्ठे हुए परिजन रेखा देवी को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे, जहां पर उपचार के साथ ही उसे एआरवी एवं रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की डोज दी गई। बिजकौली में महिला पर हमले के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर गांव के बाहर तक खदेड़ दिया, जिससे किसी और पर हमले का खतरा न रहे।
Trending Videos