सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A pregnant woman committed suicide after a dispute with her live-in partner, and her last rites were performed without informing her family. An FIR was registered at the New Agra police station based on her husband's complaint.

Agra News: लिव इन पार्टनर से विवाद के बाद गर्भवती ने की खुदकुशी, परिजन को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार,पति की शिकायत पर थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A pregnant woman committed suicide after a dispute with her live-in partner, and her last rites were performed without informing her family. An FIR was registered at the New Agra police station based on her husband's complaint.
विज्ञापन
आगरा। शादी के 15 वर्ष बाद महिला पति और बच्चियों को छोड़कर लिव इन पार्टनर के साथ रहने लगी। आठ माह की गर्भवती अवस्था में 24 मई को पार्टनर से विवाद हुआ और महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पार्टनर ने बिना परिजन को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पति की तहरीर पर पार्टनर पर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी पति ने बताया कि उनका विवाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था। पत्नी से 14 वर्ष, 9 वर्ष और 3 वर्ष की बेटी हैं। एक वर्ष पूर्व पत्नी उन्हें छोड़कर नगला बूढ़ी निवासी धीरज के साथ रहने लगी। वह आठ माह की गर्भवती थी। 24 मई को धीरज ने उससे झगड़ा किया और अवसाद में आकर पत्नी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। धीरज और उसके परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed