सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra players shine in international Taekwondo

Agra News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में चमके आगरा के खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Agra players shine in international Taekwondo
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रथम पीटीएफ इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
Trending Videos

जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में चल रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन संतोष कुमार सिंह ने सीनियर वर्ग रिकॉग्नाइज पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, सब-जूनियर बालक वर्ग के अंडर-29 किलोग्राम भार वर्ग की फाइट स्पर्धा में माधव गौतम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में जिले के पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह और नितिन बघेल की तिकड़ी टीम पूमसे के फाइनल में पहुंच चुकी है। उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ की सीईओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed