{"_id":"6a1def31a68cbf2d5302ec4c","slug":"bharatpur-dairy-gets-green-signal-for-gas-supply-agra-news-c-25-1-agr1035-1074590-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भरतपुर डेयरी को मिली गैस आपूर्ति की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भरतपुर डेयरी को मिली गैस आपूर्ति की हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सोमवार को भरतपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को गैस आपूर्ति का प्रस्ताव पास हो गया। मंडलायुक्त एवं टीटीजेड अध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने अन्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। साथ ही, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) से जुड़े मामलों को विभागीय स्तर पर जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में टीटीजेड प्रदूषण (निवारण व नियंत्रण) प्राधिकरण की 67वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के एजेंडे में कुल छह मुख्य बिंदु शामिल थे। इसमें सबसे अहम फैसला राजस्थान के भरतपुर (ग्राम मदारपुर) स्थित मैसर्स भरतपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड को लेकर हुआ।
बोर्ड ने डेयरी और डेयरी उत्पादों के लिए गैस आपूर्ति के लिए टीटीजेड की अनुमति, क्लीयरेंस प्रदान करने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत ग्वालियर रोड (ग्राम ककुआ-भांडई) में प्रस्तावित अटलपुरम आवासीय योजना (ग्रीन फील्ड टाउनशिप) और सीपीसीबी के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लू कैटेगरी में आने वाले होटल, हेल्थ केयर सुविधाओं व बिल्डिंग परियोजनाओं की स्थापना से जुड़े प्रस्तावों पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभिन्न अनापत्ति प्रमाणपत्रों (एनओसी) से संबंधित जो भी मामले लंबित हैं, उनकी विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए। बैठक में पिछली 66वीं बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त और अनुपालन आख्या की भी पुष्टि की गई।

Trending Videos