सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foundation stone laid for road to house of indian womens team cricketer deepti sharma by bjp mla

आगरा: मुख्य मार्ग से जुड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ती शर्मा के घर की सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

विधायक योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है और निर्माण के पहले ही क्षेत्र में सीवर लाइन, गंगाजल पाइपलाइन और ग्रीन गैस की लाइन बिछा दी गयी है।

foundation stone laid for road to house of indian womens team cricketer deepti sharma by bjp mla
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : Facebook@OfficialDeeptiSharma
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ती शर्मा के अवधपुरी स्थित आवास को सौ फुटा से जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। मंगलवार को दक्षिण विधानसभा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मार्ग निर्माण का शिलान्यास किया। 

पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 72 लाख रुपये की लागत से ‘उत्तर प्रदेश के निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के आवास की सड़क को मुख्य मार्ग से मिलाने की सड़क निर्माण’ के तहत शिलान्यास हुआ। इस दौरान दीप्ती शर्मा के पिता श्रीभगवान शर्मा, संजय शर्मा, पार्षद कन्हैयालाल कुशवाहा, ओम प्रताप सिंह, भाजपा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप उप्रैती, देवेश पचौरी, पद्म सिंह, योगेंद्र कश्यप, सन्तोषी लाल, मीनाक्षी वर्मा, मंजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed