सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four members of a gang involved in stealing temple bells arrested

Agra News: मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in stealing temple bells arrested
खेडा राठौर में मंदिर से घंटे चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बाह। जैतपुर, बाह, खेड़ा राठौर एवं बसौनी क्षेत्र के मंदिरों से घंटे चोरी कर बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था। सोमवार शाम खेड़ा राठौर पुलिस ने गुमानसिंह पुरा चौराहे से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के कब्जे से 33 घंटे एवं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो मिली है। पकड़े गए बदमाशों में भगतनपुरा के राजेश के खिलाफ आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन में 16 अपराध दर्ज हैं। शौक मौज के लिए चोरी किए जाने की बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई है।
Trending Videos




एसओ खेड़ा राठौर ने बताया कि सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान गुमानसिंह पुरा चौराहे पर रोकने पर बोलेरो पिकअप सवार भागे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिए। बोलेरो में पीतल के घंटे देख कर उसमें सवार खेड़ा राठौर के भगतनपुरा गांव के राजेश, रमेश, राजन और सूरज ने पुलिस को बताया कि पीतल के 10 बड़े घंटे और 33 छोटे घंटे बाह क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से चोरी किए थे। एक झोपड़ी से जैविक खाद की 10 बाल्टी चोरी की थी। चोरी के माल को बेचने के लिए जा रहे थे। माल को बेचकर आपस में धन का बंटवारा कर लेते हैं। सरगना राजेश के खिलाफ जालौन, फिरोजाबाद, इटावा एवं आगरा के खेड़ा राठौर, जैतपुर में चोरी, आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में 16 मामले दर्ज हैं। राजन के खिलाफ 4, सूरज के खिलाफ 2, रमेश के खिलाफ 1 मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed