{"_id":"63a8355cecd6cc74992c49dc","slug":"girl-beaten-the-accused-of-molestation-with-slippers-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शोहदे ने की छेड़छाड़ तो युवती ने पीछा कर सिखाया सबक, चप्पल से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शोहदे ने की छेड़छाड़ तो युवती ने पीछा कर सिखाया सबक, चप्पल से की पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
कुरावली में एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी थी। युवती ने पीछा कर आरोपी को गली में पकड़ लिया और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी।
युवती ने शोहदे को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा कुरावली में शनिवार को एक मोहल्ले में शोहदे ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद बाइक लेकर गली में आकर खड़ा हो गया। आरोपी का पीछा करते हुए आई युवती ने चप्पल उतार कर शोहदे की पिटाई कर दी, जिसके बाद शोहदा वहां से भाग निकला। यह घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos
कुरावली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शनिवार की दोपहर एक युवती अपनी सहेली के साथ कहीं जा रही थी। तभी बाइक सवार एक शोहदा अपने साथी के साथ आया और युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने जब विरोध किया तो शोहदा वहां से चला गया। लेकिन युवती ने शोहदे को सबक सिखाना चाहती थी। उसने आरोपी का पीछा किया। कुछ दूरी पर शोहदा एक गली में खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को देखते हुए युवती ने चप्पल उतारी और उस पर बरसाना शुरू कर दिया। आरोपी को पिटता देख वहां मौजूद लोग भी दूर हट गए। युवती का गुस्सा देख शोहदा भी वहां से निकल भागा। उक्त घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं आरोपी युवक मोहल्ले का ही रहने वाला बताया गया है।