सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than six and a half hundred villages corona infection free in of Agra district

राहत: आगरा जिले की 648 ग्राम पंचायतें कोरोना संक्रमण मुक्त, 33 में महज एक-एक संक्रमित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की 169 ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण फैला था। 10 दिन में 77 पंचायतों में हालात सुधर गए हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोई ग्राम पंचायत ऐसी नहीं है, जहां 10 से अधिक संक्रमित मरीज हैं। 

more than six and a half hundred villages corona infection free in of Agra district
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा जिले में पंचायत चुनाव बाद जिस रफ्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी थी, उसी रफ्तार से अब ग्राम पंचायतें संक्रमण मुक्त हो रही हैं। पिछले 10 दिनों में 77 पंचायतों में सभी संक्रमित ठीक हो गए। 690 में से 648 पंचायतें संक्रमण मुक्त हैं। कुल 42 पंचायतों में 59 मरीज हैं। जिनमें 33 पंचायत ऐसी हैं जहां सिर्फ एक-एक संक्रमित है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पथौली ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। इसके बाद कमिश्नर, डीएम, सीडीओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला 10 दिन तक गांव-गांव संक्रमण की रोकथाम के लिए जुट गया। परिणाम सुखद आए हैं। दस दिन में 77 गांव में हालात बदल गए। 21 मई को 169 पंचायतों में 455 मरीज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सिर्फ 42 पंचायतों में 59 मरीज बचे हैं। 10 दिन में 396 मरीज ठीक हुए हैं। 648 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां एक भी संक्रमित नहीं है। जिला प्रशासन के मुताबिक 42 में 33 पंचायत ऐसी हैं जहां एक-एक संक्रमित मरीज है। आगामी चार से पांच दिनों में ये पंचायतें भी संक्रमण मुक्त हो जाएगी।

विज्ञापन

नौ गांव में 2 से 5 मरीज
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोई ग्राम पंचायत ऐसी नहीं है जहां 10 से अधिक संक्रमित मरीज हैं। 6 से 10 मरीज वाली पंचायतों की संख्या भी शून्य है। सिर्फ नौ ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां 2 से 5 मरीज हैं। बाकी 33 पंचायत ऐसी हैं जहां सिर्फ एक-एक मरीज है। 

निगरानी से मिला फायदा
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 690 निगरानी समितियां बनाई थीं, उन्होंने बेहतर काम किया है। सभी मरीजों को रजिस्टर में दर्ज किया। दवाएं बांटी और जांचें की गईं। 100 मोबाइल वैन से सैंपलिंग कराई। अब ग्रामीण क्षेत्र में नए केस नहीं आ रहे। निगरानी से संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिली है। 

घर-घर बांटी गई हैं दवाएं
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकंडन ने कहा कि प्रत्येक गांव में संक्रमित, लक्षण युक्त व संदिग्धों को दवाएं दी गई। करीब पांच हजार लोगों को दवाओं की किट वितरित की गई हैं। ब्लॉक स्तर पर प्लानिंग से मदद मिली। 648 ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त हो चुकी है। 

अब तक के आंकड़े 
- 1,44040 ग्रामीणों की कोरोना जांच की गई
- 4780 लोगों को कोरोना मेडिकल किट बांटी
- 323 संदिग्ध परिवारों की सैंपलिंग की गई
- 547 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य कैंप लगाए
- 27029 लोग 45 साल के पहला टीका लगा
- 92480 लोग 45 साल के दूसरा टीका लगा
- 54313 लोग 18 साल के जिन्हें पहला टीका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed