{"_id":"6a2b7e9251f1257f53072434","slug":"png-on-paper-only-meters-installed-pipes-fitted-but-no-gas-supply-for-8-years-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: घरों तक बिछा दी पाइप लाइन, फिर भी नहीं जल चूल्हे; आठ साल से गैस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: घरों तक बिछा दी पाइप लाइन, फिर भी नहीं जल चूल्हे; आठ साल से गैस का इंतजार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के डिफेंस एस्टेट फेज-1 में ग्रीन गैस कंपनी ने घरों में पीएनजी मीटर और पाइप तो लगा दिए, लेकिन आठ साल बाद भी गैस सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य अंडरग्राउंड लाइन बिछाए बिना ही कनेक्शन बांट दिए गए, जिससे दर्जनों कनेक्शन सिर्फ शो-पीस बनकर रह गए हैं।
पीएनजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोचिए, आपके घर में पीएनजी गैस का मीटर लग जाए, रसोई तक चमचमाता हुआ पाइप भी पहुंच जाए, लेकिन जब आप चूल्हा जलाएं तो गैस ही न निकले। ऐसा एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे आठ साल से हो रहा हो। जी हां, डिफेंस एस्टेट फेज-1 में ग्रीन गैस कंपनी की कुछ ऐसी ही कार्यप्रणाली सामने आई है। कंपनी घरों में मीटर तो धड़ल्ले से टांग रही है, लेकिन कॉलोनी में मुख्य लाइन बिछाना ही भूल गई है।
डिफेंस एस्टेट फेज-1 के निवासी पिछले आठ वर्षों से पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन चालू होने की राह देख रहे हैं। ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारी हर बार नया कैंप लगाते हैं, लोगों के घरों में पाइप और मीटर फिट कर देते हैं, लेकिन गैस सप्लाई चालू नहीं करते। स्थानीय लोगों का अब सब्र जवाब देने लगा है। उनका कहना है कि जब कॉलोनी में गैस की लाइन ही नहीं बिछी है तो घरों में मीटर लगाने का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा-हवाई कनेक्शन का खेल
स्थानीय निवासी संजय सत्यदेव ने बताया कि सबसे पहले साल 2018 में ग्रीन गैस ने कॉलोनी में एक कैंप लगाया गया था। तब कई लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कंपनी ने तत्परता दिखाते हुए कनेक्शन लेने वालों के घर के बाहर से रसोईघर तक पाइप और मीटर भी लगा दिए। लोगों को लगा कि अब गैस चालू हो जाएगी, लेकिन आठ साल बाद भी गैस नहीं पहुंच सकी। कारण कॉलोनी में तो गैस की अंडरग्राउंड लाइन ही नहीं बिछाई गई है। यही कहानी 2020 में फिर दोहराई गई। ग्रीन गैस के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए और नए घरों में पाइप व मीटर लटका दिए। 2018 से 2020 के बीच कॉलोनी में ऐसे 60 शो-पीस कनेक्शन बांटे गए, जिनमें आज तक गैस नहीं आई।

चैंबर में उठा मुद्दा, मिला सिर्फ आश्वासन
मामले को लेकर 8 अप्रैल 2026 को नेशनल चैंबर में आयोजित ग्रीन गैस की बैठक में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। कॉलोनी का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री साईं सेवा मित्र मंडल ने चैंबर और ग्रीन गैस के अधिकारियों के समक्ष गैस कनेक्शन चालू न होने का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही लाइन बिछाकर गैस चालू की जाएगी।

आश्वासन के 20 दिन बाद फिर वही ढाक के तीन पात
अधिकारियों के वादे के बाद 28 अप्रैल, 2026 को ग्रीन गैस ने कॉलोनी में फिर से कैंप लगाया। नए फॉर्म बांटे गए और कुछ अन्य घरों में भी मीटर व पाइप लगा दिए गए, लेकिन असली समस्या मुख्य अंडरग्राउंड लाइन जस की तस रही। जब लोगों ने गैस चालू होने के बारे में पूछा, तो मौके पर मौजूद ठेकेदार ने साफ कह दिया कि जब तक कॉलोनी में अंडरग्राउंड मुख्य लाइन नहीं डलेगी, तब तक गैस की आपूर्ति संभव नहीं है।

जल्द मिलेगी गैस
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गेल से रिपोर्ट मांगी है। जल्द गैस आपूर्ति शुरू कराएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गेल से रिपोर्ट मांगी है। जल्द गैस आपूर्ति शुरू कराएंगे।