सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray cattle rummaging through vegetable market garbage caused accidents, anger over neglect of cleanliness and not sending cattle to the cow shelter

Agra News: सब्जी मंडी के कचरे में मुंह मारते छुट्टा मवेशी बने हादसे का सबब, सफाई की अनदेखी और मवेशियों को गोशाला नहीं भेजे जाने से रोष

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle rummaging through vegetable market garbage caused accidents, anger over neglect of cleanliness and not sending cattle to the cow shelter
नगर पालिका कार्यालय परिसर बाह की सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर और मुंह मारते छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
बाह। नगर पालिका बाह के कार्यालय परिसर में सब्जी मंडी की दुकानों के बगल में कचरे के ढेर लगे हैं। कचरे में छुट्टा मवेशी मुंह मारते हुए, बैठे रहते हैं। सड़ते कचरे की दुर्गंध से जहां लोगों का सांस लेना मुश्किल हुआ है। वहीं, छुट्टा मवेशी के हमले का भी खतरा बना रहता है।
Trending Videos

नगर पालिका कार्यालय परिसर में जिला पंचायत ने दुकानों के भूखंड आवंटित किए थे। सब्जी मंडी का बाजार इसी आवंटन क्षेत्र का हिस्सा है। सब्जी मंडी में कचरे में मुंह मारते मवेशी बाह में स्टेट हाईवे पर घूमते रहते हैं। सब्जी मंडी की गंदगी की सफाई और न ही छुट्टा घूम रहे मवेशी को पकड़कर गोशाला भिजवाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई है। गंदगी और दुर्गंध से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं मवेशियों के हमले से भी लोग भयभीत रहते हैं। नगर पालिका और जिला पंचायत की पशु कैचर टीमों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed