सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers were outraged by the cutting of three green neem trees. A forest department team arrived on the information, the accused absconded, and the farmer was summoned to the forest department office.

Agra News: तीन हरे नीम के पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, आरोपी फरार, किसान को वन विभाग कार्यालय बुलाया

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers were outraged by the cutting of three green neem trees. A forest department team arrived on the information, the accused absconded, and the farmer was summoned to the forest department office.
विज्ञापन
बरहन। थाना बरहन क्षेत्र के गांव सैफुद्दीनपुर उर्फ चंद्रभान में एक किसान के खेत में खड़े तीन हरे नीम के पेड़ों को काट दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बरहन पुलिस एवं वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, टीम को आता देख पेड़ काटने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
Trending Videos

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कटे हुए पेड़ों और लकड़ी का निरीक्षण किया। वन विभाग ने कटी हुई लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में किसान से भी पूछताछ की जाएगी कि पेड़ों को किसकी अनुमति से काटा गया और इसमें कौन लोग शामिल हैं। वन दरोगा चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक पेड़ काटने वाले फरार हो चुके थे। किसान को वन विभाग कार्यालय बुलाया गया है। उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। कटी हुई लकड़ी को कब्जे में लेकर सुपुर्दगी में दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed