{"_id":"61a6589949e56d492a6bfd6d","slug":"water-crisi-in-agra-from-jeoni-mandi-water-works","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी की परेशानी: जीवनी मंडी से आधे शहर की जलापूर्ति ठप, आज भी बना रहेगा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की परेशानी: जीवनी मंडी से आधे शहर की जलापूर्ति ठप, आज भी बना रहेगा संकट
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। आए दिन क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।
आगरा में गंगाजल न मिलने से पानी की समस्या आई सामने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्ट सिटी द्वारा पाइप लाइन से जलाशय के कनेक्शन के लिए दो दिन का शटडाउन लेने से आधे शहर की जलापूर्ति मंगलवार सुबह से ठप हो गई। 1200 एमएम व्यास पाइप लाइन का जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर कनेक्शन कार्य होने के कारण स्मार्ट सिटी कंपनी ने बुधवार रात तक शटडाउन लिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे जलापूर्ति के बाद जीवनी मंडी से सप्लाई बंद कर दी गई। इससे ताजगंज, कोतवाली, रकाबगंज, जीवनी मंडी, यमुनापार, बल्केश्वर, कमला नगर, विजय नगर, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कालामहल, बेलनगंज आदि क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान रहे। बुधवार को पानी का संकट ज्यादा परेशान करेगा। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने बृहस्पतिवार सुबह जलापूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
शाम को पानी के लिए भटके लोग
सुबह जलापूर्ति के बाद 48 घंटों के लिए जीवनीमंडी वाटरवर्क्स बंद होने से शाम को पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। जीवनी मंडी, नया घेर, गधापाड़ा, कृष्णा कालोनी, कालामहल, यमुना किनारा, ताजगंज, पुरानी मंडी, गोबरचौकी क्षेत्र में लोगों को पानी भरने के लिए टीटीएसपी टंकी और सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाना पड़ा।
आए दिन की ये कहानी, नहीं मिलता पानी
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स जब, तब बंद कर रहे हैं। जब सिल्ट या अन्य कारणों से पालड़ा से गंगाजल नहीं मिलता, तब इस तरह के काम निपटाया करें। रवि बिहारी माथुर, पार्षद
विज्ञापन
कोई महीना ऐसा नहीं रहा, जब 8 से 10 दिन पानी का संकट न झेल रहे हों। कभी कहते हैं कि गंगाजल नहीं मिल रहा। जब मिलता है तो कोई न कोई बहाना बनाकर सप्लाई बंद कर देते हैं। नीति मोहन, कालामहल
कभी सिल्ट, कभी कनेक्शन, कभी लीकेज। यह आए दिन की बात है। कोई कॉर्डिनेशन ही नहीं है। दो दिन तो कह रहे हैं, पर असलियत में तीन दिन तक पानी के लिए परेशान होते हैं। राकेश राठौर, ताजगंज

पानी का टैंकर मंगवाना है तो फोन करें
जीवनी मंडी से आधे शहर की जलापूर्ति ठप होने से परेशान लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए जलकल विभाग ने टैंकरों की व्यवस्था की है। जलकल सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल रूम के फोन नंबर 81950 95401 को डायल करके पानी का टैंकर मंगवाया जा सकता है। क्षेत्रीय पार्षदों के जरिए भी पानी का टैंकर भेजा जा रहा है।
पानी के लिए नगला हवेली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
दयालबाग समेत 34 कालोनियों के लोगों को पाइप लाइन बिछी होने के बाद भी गंगाजल उपलब्ध न होने पर नगला हवेली में मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, नीरज यादव और आकाश कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। सौरभ चौधरी ने कहा कि एक साल से वह जलनिगम, नगर निगम, जलकल विभाग और कलेक्ट्रेट के चक्कर काटकर परेशान हैं। 15 वें वित्त आयोग से लॉयर्स कालोनी से नई पाइप लाइन बिछाने के लिए बजट भी मंजूर हो गया, पर काम शुरू नहीं हुआ। अक्तूबर के बाद नवंबर में काम शुरू करने का भरोसा दिया गया था, पर अब तक लॉयर्स कालोनी से दयालबाग तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं किया गया। अधिकारी हर बार तारीख पर तारीख दे रहे हैं। इस बार वह भूख हड़ताल से तब हटेंगे, जब गंगाजल का काम शुरू हो जाएगा।
इस दौरान चौ. रामवीर सिंह, धर्मवीर चौधरी, लक्ष्मी, अंजली, शारदा, रज्जो, भगवान देवी, राजन, भूदेवी, किशन, जितेंद्र वकील, निर्मला शर्मा, मोहिनी, कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
भूख हड़ताल से उठाने को पहुंची पुलिस
नगला हवेली दयालबाग में गंगाजल की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को उठाने के लिए पुलिस पहुंची। दयालबाग चौकी से सुमित कुमार नागर ने भूख हड़ताल खत्म करने की बात कही, लेकिन पानी के लिए हड़ताल पर बैठे लोगों नेे कहा कि काम नहीं तो भूख हड़ताल खत्म नहीं। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद भी लोग डटे रहे।
संबंधित खबर...
आगरा: पानी के लिए राजनगर के लोगों ने किया वाटरवर्क्स का घेराव, खाली बाल्टियां रखकर प्रदर्शन