सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth cheated in the name of getting job at airport Mainpuri

Mainpuri: फोन पर इंटरव्यू, मेल पर भेजा फर्जी ऑफर लैटर, एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर हुई युवक से ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.62 लाख रुपये ठगे लिए गए। फोन पर उसका इंटरव्यू लिया। मेल पर फर्जी ऑफर लैटर भी भेजा।

Youth cheated in the name of getting job at airport Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के आश्रम रोड निवासी युवक को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.62 लाख रुपये ठग लिये गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कोतवाली क्षेत्र के आश्रम रोड निवासी हर्ष आर्य ने एसपी कमलेश दीक्षित को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि फरवरी माह में आयुष चौधरी निवासी आंबेडकर पार्क छाछा भोगांव ने उसे फोन कर बुलाया था। उसे एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ में नौकरी दिलाए जाने के बारे में बताया। बताया कि वह भी वहीं नौकरी कर रहा है और कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। उसे भी 24 से 48 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। उसने कुछ लोगों से मिलवाया और उन्हें मैनेजर व ग्राउंड स्टाफ का बताया। इस दौरान उस से 4500 रुपये पंजीकरण के नाम पर ले किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा फर्जी ऑफर लैटर

शुभम भारती निवासी दीवानी रोड ने फोन पर उसका इंटरव्यू लिया। मेल पर फर्जी ऑफर लैटर भी भेजा। कई बार में रमेश अनुरागी निवासी छाछा के अकाउंट में करीब 1.62 लाख रुपये डलवाकर ठग लिए। नौकरी के नाम पर बहानेबाजी की जाती रही। रुपये वापस मांगे तो फर्जी चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। 

विज्ञापन

पांच के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

 इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि आयुष कुमार, शुभम भारती, आशीष प्रताप, विजय राठौर और रमेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed