{"_id":"608b229ff401715d3f581b54","slug":"19-deaths-with-corona-including-young-entrepreneur-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कोरोना : युवा उद्यमी सहित 19 की मौत, 221 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कोरोना : युवा उद्यमी सहित 19 की मौत, 221 संक्रमित
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
सार
- 207 लोग स्वस्थ होकर पहुंचे घर
demo pic...
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरोना वायरस का कहर जारी है। विभिन्न अस्पतालों में 19 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 221 लोग संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह है कि 207 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। विष्णुपुरी निवासी युवा उद्यमी की मौत उनके घर पर हो गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर घर पर उपचार चल रहा था।
Trending Videos
बृज विहार के 60 वर्षीय व्यक्ति, बिहारीपुरम के व्यक्ति, क्वार्सी के 47 वर्षीय व्यक्ति, स्वर्ण जयंती नगर निवासी व्यक्ति, मेलरोज बाईपास निवासी 75 वर्षीय एवं 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हुई है। पंचनगरी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, विष्णुपुरी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति एवं मसूदाबाद निवासी 45 महिला की मृत्यु मिथराज हॉस्पिटल में हुई। अशोकनगर के 41 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु वरुण हॉस्पिटल में, रघुवीरपुरी की 78 वर्षीय महिला एवं जवाहरनगर के 95 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु जिला अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती में दो लोगों की मौत घर पर हुई। इसके अतिरिक्त, दुर्गाबाड़ी, मधुबन विहार, कोठी लंकराम निवासी व्यक्ति की मौत अस्पताल पहुंचने के क्रम में हुई है। शहर के एक व्यवसायी की मृत्यु उपचार के दौरान मेरठ में हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 221 लोग संक्रमित पाए गए हैं।