{"_id":"5a0370714f1c1bd0408b570b","slug":"91510174833-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्रत्याशियों के पर्चे पास, 10 को नाम वापसी, 11 को सिंबल मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी प्रत्याशियों के पर्चे पास, 10 को नाम वापसी, 11 को सिंबल मिलेगा
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सभी प्रत्याशियों के पर्चे पास, 10 को नाम वापसी, 11 को सिंबल मिलेगा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर निकाय चुनाव 2017 की नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच का इम्तिहान सभी प्रत्याशियों ने पास कर लिया है। जिले के 12 निकायों में मेयर, चेयरमैन, पार्षद एवं सभासद पद के 1352 प्रत्याशियों के पर्चे पास हो गए हैं। इनके द्वारा भरे गए 45 अतिरिक्त पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं।
नगर निकाय चुनाव 2017 का दूसरे चरण की प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण हो गई। बुधवार को मेयर, चेयरमैन, पार्षद एवं सभासद पद के प्रत्याशियों के पर्चों की जांच हुई। नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए चार सैटों में पर्चे दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल के तीन पर्चे खारिज कर दिए गए। तीन-तीन सैटों में नामांकन भरने वाले बसपा प्रत्याशी फुरकान अहमद, कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा एवं सपा प्रत्याशी मुजाहिद के दो-दो पर्चे खारिज कर दिए गए। वही दो सैटों में पर्चा दाखिल करने वाली आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मोनिका थापर एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुधीश वार्ष्णेय का एक-एक सैट खारिज कर दिया गया। एक एक पर्चा भरने वाले अन्य सभी प्रत्याशियों के पर्चे पास हो गए। इस तरह कुल मिलाकर मेयर पद पर 11 पर्चे खारिज हुए। इधर पार्षद पद के दो दो अथवा तीन नामांकन करने वाले 12 प्रत्याशियों के 15 पर्चे खारिज हो गए। हरेक प्रत्याशी का मुख्य पर्चा पास हो गया। अब दस नवंबर को होने वाली नाम वापसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसके बाद दावेदारों का लाइन अप तैयार हो जाएगा। 11 नवंबर को सिंबल बांटे जाएंगे।
हेडिंग
दो-दो वार्ड में बसपा-कांग्रेस ने बांटे थे दो दो सिंबल फार्म
पहले नामांकन करने वाले को पार्टी का प्रत्याशी माना गया
अलीगढ़। नगर निगम पार्षद पद के नामांकन पत्रों की जांच में उस समय संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब दो प्रत्याशियों के पास पार्टी द्वारा अधिकृत बी फार्म पाया गया। आखिर में रिटर्निंग अफसरों ने निकाय चुनाव अधिनियम के अनुसार पहले पर्चा भरने वाले प्रत्याशी को पार्टी प्रत्याशी अधिकृत कर दूसरे को निर्दलीय दर्ज किया। इनमें वार्ड 29 में बसपा के सिंबल पर माशाअल्लाह एवं फैसल का दावा था। इसमें माशाअल्लाह को अधिकृत तथा दूसरे को निर्दलीय घोषित किया गया। इसी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान एवं शहजाद की भी यही स्थिति होने पर पहले पर्चा दाखिल करने वाले इमरान को कांग्रेस प्रत्याशी तथा दूसरे को निर्दलीय घोषित किया गया। वार्ड 67 में कांग्रेस प्रत्याशी रहीसन को अधिकृत कर जमीला बेगम को निर्दलीय तथा वार्ड 23 में बसपा प्रत्याशी पद के दो दावेदारों में मो. अली को अधिकृत तो अरशी खान को निर्दलीय घोषित किया गया।
विज्ञापन
भाजपा के चंद्रप्रकाश का पर्चा खारिज
अलीगढ़। वार्ड नंबर 62 से भाजपा के सिंबल से नामांकन करने वाले प्रत्याशी चंद्रप्रकाश का पर्चा खारिज कर दिया गया है। वह नियमानुसार अपना जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए थे। नामांकन की जांच में ओबीसी का प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है।
-------

Trending Videos