सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   under-trial prisoner dies in Aligarh jail

जेल में विचाराधीन बंदी की मौत

ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
under-trial prisoner dies in Aligarh jail
जेल में कैदी की माौत - फोटो : file Photo
विज्ञापन
अलीगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को मौत हो गई। उसकी अचानक तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में बंदी था। एक दिन पहले ही उसके साथ बंद हुए उसके बेटे और बेटी की जमानत हुई थी। मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos


हाथरस के सादाबाद के गांव थलूगढ़ी का रहने वाला शिव सिंह पुत्र दरियाव सिंह किसान था। उसकी पुत्र वधु मीना देवी पत्नी कृष्णवीर ने अपने पति, ससुर शिव सिंह और ननद मंजू देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के चलते गत 15 मार्च को तीनों की गिरफ्तारी हुई थी। पति कृष्णवीर और ननद मंजू देवी को गुरुवार को जमानत मिल गई थी, जबकि शिव सिंह जेल में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शिव सिंह की तबियत खराब हो गई। इस बात की सूचना जेल प्रशासन को हुई तो शिव सिंह को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर शिव सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी ओर शिव सिंह के छोटे बेटे वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके पास हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट का स्टे था। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उसके पिता को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed