सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer grows three feet long Kachari

Aligarh News: किसान ने उगाई तीन फीट लंबी फूट

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer grows three feet long Kachari
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी को फूट भेंट करते किसान प्रमोद कुमार।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
धनीपुर ब्लॉक के मलिकपुरा गांव के किसान प्रमोद कुमार ने तीन फीट लंबी फूट उगाई है। इस असाधारण उपज ने सभी को हैरान कर दिया है।
Trending Videos

प्रमोद कुमार ने मार्च में टिंडे की खेती की थी। उन्होंने तरबूज और खरबूजे के साथ फूट भी लगाई थी। खेत में तैयार हुई फूंट का उत्पादन उम्मीद से बेहतर रहा। किसान ने तीन फीट लंबी फूंट जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी को भेंट की।
उन्होंने इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक बॉबी निगम को भी यह फूंट दिखाई। दोनों अधिकारियों ने इतनी बड़ी फूट पहली बार देखने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने फूट के आकार और गुणवत्ता को देखने योग्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में फूट को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाती है। लीवर और किडनी के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यह पाचन तंत्र को बेहतर रखने में सहायक होती है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग इसे काफी पसंद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed