{"_id":"601d9a1a8ebc3e74ac1ab6fd","slug":"flyover-can-be-constructed-like-metro-city-office-news-ali255527157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की तर्ज पर हो सकता है फ्लाईओवर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की तर्ज पर हो सकता है फ्लाईओवर का निर्माण
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन से हरदुआगंज की ओर जाने वाली रेल लाइन का नक्शा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन से हरदुआगंज तक 450.82 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 22 किमी लंबे रेल फ्लाईओवर का निर्माण मेट्रो की तर्ज पर होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे रेलवे के पास जमीन की उपलब्धता न होना बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारी अभी आकलन में जुटे हैं। वहीं, फ्लाईओवर के ब्लू प्रिंट पर भी निगाहें टिकी हैं।
अलीगढ़ जंक्शन-हरदुआगंज रेल लाइन से ट्रेनों का संचालन चंदौसी-बरेली के लिए किया जाता है। चंदौसी से हरदुआगंज तक इसे डबल लाइन कर दिया गया है। मगर, हरदुआगंज से अलीगढ़ तक एक ही ट्रैक है। ऐसे में सवारी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है, वहीं मालगाड़ियां भी यहां-वहां रोकनी पड़ती हैं। पिछले तीन साल से मंथन चल रहा था कि ट्रैक का दोहरीकरण कैसे किया जाए, क्योंकि रेलवे के पास मौजूदा ट्रैक के किनारे इतनी जमीन नहीं है कि दूसरा ट्रैक पड़ पाए। वहीं, आवासीय क्षेत्र होने के चलते जमीन का अधिग्रहण भी मुश्किल भरा काम है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में अलीगढ़-हरदुआगंज रेल पटरी के पास एक फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसे मेट्रो की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस फ्लाईओवर को अलीगढ़ जंक्शन से बनाया जाएगा या किसी अन्य स्थान से। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि फिलहाल इस बात पर विचार किया जा रहा है कि मेट्रो की तर्ज पर ही फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। इस फ्लाईओवर पर सिर्फ अलीगढ़ से हरदुआगंज की ओर जाने वाली ट्रेनों को ही चलाया जाए। बाकी स्थिति ब्लू प्रिंट जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।