{"_id":"6a172c3467d537d99c096e40","slug":"supervisor-dies-after-returning-from-census-duty-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जनगणना ड्यूटी से लौटे सुपरवाइजर की गर्मी से तबीयत बिगड़ी, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जनगणना ड्यूटी से लौटे सुपरवाइजर की गर्मी से तबीयत बिगड़ी, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 27 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आठ बजे के आसपास खाना खाने के बाद मुकेश बिस्तर पर लेट गए थे। इसके बाद दोनों बेटियां टीवी देख रही थीं। तभी दस बजे के आसपास छोटी बेटी माही का ध्यान गया कि आज पापा हर दिन की तरह खर्राटे नहीं ले रहे। बल्कि उन्होंने अचानक से दो तीन हिचकी जरूर नींद में ही सोते समय ली ।
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टप्पल के गांव मालव से जनगणना ड्यूटी से लौटे सुपरवाइजर मुकेश पिप्पल की 26 मई शाम गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सारसौल बाईपास के नवीन नगर निवासी 46 वर्षीय मुकेश पिप्पल टप्पल के जमुना खंड इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी के अलावा बड़ी बेटी, उससे छोटा बेटा ललित व छोटी बेटी माही हैं। बेटे ललित के अनुसार उनके पिता की बतौर जनगणना सुपरवाइजर ड्यूटी लगी थी। वह रोजाना बाइक से ही ड्यूटी पर जाते थे। उच्च रक्तचाप व मधुमेह से भी ग्रसित थे। 26 मई को मालव में जनगणना कराने के बाद मुकेश पिप्पल शाम करीब छह बजे घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने बताया कि जब वह आए तो उन्होंने बातचीत में मां व बहनों से गर्मी लगने की बात कही। बताया कि घबराहट हो रही है। उस समय उनका शरीर तप रहा था। कुछ देर लेटने के बाद आराम मिलने पर उन्होंने खाना खाया और लेट गए। रात करीब 10 से 10:30 बजे के मध्य तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर पर सुबह साथी शिक्षक व डीआईओएस उनके आवास पर पहुंचे। सभी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Trending Videos
परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि आठ बजे के आसपास खाना खाने के बाद मुकेश बिस्तर पर लेट गए थे। इसके बाद दोनों बेटियां टीवी देख रही थीं। तभी दस बजे के आसपास छोटी बेटी माही का ध्यान गया कि आज पापा हर दिन की तरह खर्राटे नहीं ले रहे। बल्कि उन्होंने अचानक से दो तीन हिचकी जरूर नींद में ही सोते समय ली हैं। जब उसने पापा को हिलाया तो वे हिले नहीं। बाद में शोर मचाकर मां व पड़ोसी को जगाया। इस पर हैरान परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
मुकेश पिप्पल के घर पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाकर सो गए थे। अचानक तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया। शिक्षक के निधन पर गहरा दुख है। विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।-डॉ.पूरन सिंह, डीआईओएस