{"_id":"6a1df22f4e519effc2091db8","slug":"they-were-destroyed-when-the-stench-spread-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102827-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू: मुनाफा तो दूर, घर में हुए चूहे.. फैली संड़ांध तो कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू: मुनाफा तो दूर, घर में हुए चूहे.. फैली संड़ांध तो कराया नष्ट
विज्ञापन
खेत में आलू बखेता किसान। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अनवराबाद में मुनाफा कमाने के लिए घर में रखा गया 75 बोरी चिप्सोना आलू मुसीबत बन गया। पहले तो बाजार में आलू का भाव नहीं मिला, फिर घर में चूहे हो गए और आलू सड़ने लगा, इस पर उसने आलू को खेत में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गांव के किसान राधेश्याम ने बताया कि उसने इस बार 80 बीघा खेत में आलूू पैदा किया है लेकिन इस बार आलू की कीमत अच्छी नहीं मिलने पर उसने 150बोरी चिप्सोना की घर में रखकर बाकी कोल्ड स्टोरेज में जमा करा दिया। किसान का कहना था कि उसे बाजार में कुछ दिन बाद मीडियम साइज के उसके इस आलू की अच्छी कीमत मिल जाएगी लेकिन बाजार में आलू की कीमत अच्छी नहीं मिली। इधर, आलू के बोरे घर में रखा होने के कारण चूहों की भरमार हो गई और गर्मी के कारण आलू में सड़न आने लगी।
किसान राधेश्याम के मुताबिक उसने एक बार फिर मंडी में प्रयास किया तो आढ़तियों का कहना था कि छंटाई के बाद जो आलू निकलेगा, उसे 40 रुपये बोरा की दर से खरीद लिया जाएगा लेकिन आलू के भाड़ा और छंटाई में 30 से 35 रुपये बोरी का खर्चा देखा तो उसने अपने सभी आलू को खेत में ले जाकर मजदूरों से बिखरवाने के बाद ट्रैक्टर चलवा दिया। इसका कुछ मजदूरों ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है। वहीं बताया गया है कि वर्तमान अच्छे चिप्सोना आलू का भाव 400 रुपये प्रति बोरी चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos