46.7 : चढ़ा रहा पारा, बेहाल शहर सारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को तापमान ने सोमवार और मंगलवार की तरह 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहकर नया रिकार्ड कायम किया। बुधवार को पारा 46.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह मंगलवार से 0.1 डिग्री अधिक है। यह औसत तापमान से छह डिग्री अधिक है। हालांकि रात के तापमान ने राहत दी है। रात का तापमान मंगलवार के 31.7 डिग्री से 3.9 डिग्री गिरकर 27.8 पर आ गया। इससे लोगों को रात में तो राहत मिली लेकिन दिन के तापमान ने झुलसा दिया। लोग सुबह से ही बाहर निकलने से बचते नजर आए। जो लोग निकले उनमें से कई गर्मी की चपेट में आकर बेहोश हो गए और अस्पताल पहुंच गए।
बच्चों को गर्मी ने अधिक चपेट में लिया। हालांकि स्कूलों में छुट्टी होने से राहत रही। चिल्ड्रेन अस्पताल की अध्यक्ष डॉ. अनुभा कहती हैं कि ओपीडी में बुधवार को गर्मी की चपेट में आए दर्जनों बच्चों का उपचार किया गया। आधा दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती भी हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों को संभालकर रखने की जरूरत है। इलाहाबाद में तापमान इतना ऊंचा रहने की वजह विज्ञानी चारों तरफ से नदियों से घिरा होना मानते हैं।
उनका कहना है कि जिले का बड़ा भू-भाग रेतीला है। रेत जल्दी और ज्यादा गर्म होती है। नदियों के होने से वाष्पन होना भी एक बड़ा कारण है। शंकरगढ़ का इलाका पठारी होने से यहां गर्मी और जिलों के मुकाबले ज्यादा पड़ती है। इलाहाबाद विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी कहते हैं कि तापमान अगर ऐसे ही तीन-चार दिनों तक बना रहा तो बारिश होने की संभावना अधिक हो जाएगी।
- 16 मई
अधिकतम -46.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 29.2 डिग्री सेल्सियस
- 17 मई
अधिकतम -46.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 31.7 डिग्री सेल्सियस
- 18 मई
अधिकतम -46.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 27.8 डिग्री सेल्सियस
बचाव के उपाय
0 लगातार पानी पीते रहे
0 बाहर निकलने से बचें
0 सूती और ढीले कपड़े पहने
0 सिर में टोपी, तौलिया बांधे
0 आंखों पर काला चश्मा लगाएं
0 खीरा, ककड़ी, तरबूज सहित मौसम फल खूब खाएं
0 एसी, कूलर से तुरंत धूप में न निकलें
0 खाली पेट बाहर न निकले
0 गर्मी लगने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
बाहर निकलने से बचे
11 से चार बजे