सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber Alert: Beware! If your card gets stuck in an ATM, do not disclose your PIN to anyone; a gang is active

Cyber Alert : सावधान! एटीएम में कार्ड फंस जाए तो किसी को न बताएं पिन, शहर में गैंग सक्रिय

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

एटीएम में गोंद लगाकर ठगी करने वाले गिरोह शहर में फिर सक्रिय हो गए हैं। आए दिन सामने आ रहे मामलों के बावजूद लोग जालसाजों के झांसे में आ रहे हैं। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का है।

Cyber Alert: Beware! If your card gets stuck in an ATM, do not disclose your PIN to anyone; a gang is active
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

एटीएम में गोंद लगाकर ठगी करने वाले गिरोह शहर में फिर सक्रिय हो गए हैं। आए दिन सामने आ रहे मामलों के बावजूद लोग जालसाजों के झांसे में आ रहे हैं। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का है। यहां तीन शातिरों ने एटीएम कार्ड फंसाकर युवक के खाते से 71,050 रुपये पार कर दिए।



पीड़ित मोहम्मद आसिफ खान के अनुसार, उनका बेटा मोहम्मद फहीम खान एटीएम से रुपये निकालने गया था। कार्ड लगाते ही अंदर फंस गया। वह काफी देर तक परेशान होता रहा। तभी वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे एक हेल्पलाइन नंबर देकर फोन करने के लिए कहा। फोन पर मौजूद युवक ने खुद को बैंककर्मी बताया। उसने पिन पूछ लिया। काफी प्रयास के बाद जब कार्ड नहीं निकला तो वह मशीन में कार्ड छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की तो तीन संदिग्ध नजर आए। आरोपियों ने प्लास की मदद से कार्ड निकाल लिया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 71,050 रुपये निकाल लिए। कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाद में पता चला कि मशीन में पहले से गोंद जैसी चिपकाने वाली सामग्री डाली गई थी।

विज्ञापन

15,450 रुपये की शराब खरीदी

आसिफ खान ने बताया कि आरोपियों ने सबसे पहले ट्रैफिक चौराहा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद कार्ड स्वाइप कर खरीदारी भी की। स्पीड मोटर्स नामक प्रतिष्ठान पर 8 हजार, 7 हजार, 5 हजार और 10,600 रुपये के ट्रांजेक्शन किए गए। फिर संगम ट्रेडर्स शराब की दुकान से दो बार में 15,450 रुपये की शराब खरीदी। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर ठगी का पता चला।

कार्ड फंसाकर आए दिन हो रही ठगी

शहर में एटीएम कार्ड क्लोनिंग, कार्ड बदलने और गोंद लगाकर कार्ड फंसाने जैसी घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इसके बावजूद लोग सतर्कता नहीं बरत रहे। साइबर सेल प्रभारी धनश्याम यादव का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी आर्थिक क्षति से बचा सकती है। अगर एटीएम में कार्ड फंस जाए, तो मददगार बनकर खड़े लोगों से ज्यादा भरोसा बैंक कर्मियों और पुलिस पर करें। यही सतर्कता आपको साइबर ठगों का अगला शिकार बनने से बचा सकती है।

ऐसे बचें एटीएम ठगी से

- किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
- एटीएम का पिन, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी को न बताएं।
- मशीन पर लिखे किसी मोबाइल नंबर पर कॉल न करें।
- कार्ड फंसने पर तुरंत बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
- संदिग्ध गतिविधि दिखे तो 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।
- एटीएम से लेनदेन के दौरान आसपास मौजूद लोगों पर नजर रखें।

गिरोह के दो आरोपी चल रहे फरार

मई 2026 को करेली में महिला अधिवक्ता समेत दो लोगों के एटीएम कार्ड को मशीन में फंसाकर 81 हजार रुपये की चपत लगाई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रतापगढ़ के मेहताब अहमद को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed