सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraudsters posing as bank employees siphoned off Rs 4.5 lakh from a businessman's account.

Prayagraj News: बैंक कर्मचारी बन ठगों ने कारोबारी के खाते से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters posing as bank employees siphoned off Rs 4.5 lakh from a businessman's account.
विज्ञापन
अल्लापुर निवासी कारोबारी को बैंक कर्मचारी बनकर ठगों ने 4.52 लाख रुपये की चपत लगा दी। बैंक से डेबिट और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने के बावजूद खाते से ट्रांजेक्शन होते रहे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज और लखनऊ में व्यवसाय करते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में उनके खाते हैं। दोनों बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी उनके पास हैं। 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे अनजान नंबर से फोन आया। खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी अनुज बताकर कहा कि उनके खाते से एक बीमा पॉलिसी जारी की गई है, जिसके लिए चार हजार रुपये कटने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने उन्हें झांसे में लेकर बैंक से संबंधित एप डाउनलोड कराने की कोशिश की। खाते में रकम वापस भेजने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान उसने खाते की जानकारी और क्रेडिट कार्ड नंबर हासिल कर लिया। कॉल के दौरान ही खाते से ट्रांजेक्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर अपने कार्ड और खातों को ब्लॉक कराने का अनुरोध किया। क्रेडिट कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय किए जाने का ई-मेल पर मैसेज मिला। इसके बाद 1:02 बजे डेबिट कार्ड भी ब्लॉक करने की सूचना दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड बंद कराया गया। बावजूद इसके खाते से रुपये निकल गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed