सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passenger tax will not be charged on seat of conductor

कंडक्टर की सीट पर नहीं लगेगा पैसेंजर टैक्स, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Passenger tax will not be charged on seat of conductor
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा कि यात्री बस में कंडक्टर और चालक की सीट पर यात्री कर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। इससे संबंधित 28 अक्तूबर 2009 की अधिसूचना के क्लाज 3(ख) में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। कोर्ट ने इस क्लाज की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है। 


कोर्ट का कहना था कि अधिसूचना से स्पष्ट है कि बस का चालक, कंडक्टर, संचालक और स्टॉफ यदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं तो वह यात्री नहीं माने जाएंगे। याची ने सिर्फ आशंका के आधार पर याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस संचालक विक्रांत चौधरी की याचिका पर न्यायमूर्ति भारती सप्रू और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ सुनवाई कर रही है। स्थायी अधिवक्ता निमाई दास ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याची से किसी अधिकारी ने पैसेंजर टैक्स की मांग नहीं की है। 
विज्ञापन


याचिका समय से पहले दाखिल कर दी गई इसलिए पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने कहा कि याची पीड़ित नहीं है, क्योंकि उससे टैक्स की मांग नहीं की गई है, न ही उपबंध में ऐसा कुछ है। इसलिए याचिका पर हस्तक्षेप का आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed