{"_id":"5fb413e053901044a70fcd5d","slug":"prayagraj-news-increased-corona-graph-104-new-infected-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj news: बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 104 नए संक्रमित मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj news: बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 104 नए संक्रमित मिले, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली के बाद से कोरोना का संक्रमण फिर सौ के पार पहुंच गया है। मंगलवार को कोरोना ने 104 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इसके अलावा 69 लोग संक्रमण मुक्त हुए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉक्टर ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को संक्रमण के 149 मामले सामने आए थे।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक मंगलवार को 104 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना के कुल रोगियों की संख्या 25395 हो गई है, जबकि 24094 संक्रमण मुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को एसआरएन से 10, बेली से तीन और निजी अस्पताल से एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 55 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।
एक व्यक्ति की मौत से जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 330 पहुंच गई है। कुल एक्टिव केस 968 हो गए हैं। इसमें 165 अस्पताल में भर्ती हैं। एसआरएन चिकित्सालय में 110, बेली में 39 और निजी हॉस्पिटल में 16 लोग भर्ती हैं। 803 लोग होम आइसोलेशन में हैं।