सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET News: Drop in UP TET 2026 applications; exam starts July 2.

UP TET News : यूपी टीईटी 2026 के आवेदन संख्या में कमी, परीक्षा दो जुलाई से

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मई में यूपी टीईटी-2026 के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग को कुल 19 लाख 94 हजार 661 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पांच वर्ष बाद परीक्षा होने के बावजूद वर्ष 2021 की तुलना में एक लाख 70 हजार 520 आवेदन कम आए हैं।

UP TET News: Drop in UP TET 2026 applications; exam starts July 2.
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मई में यूपी टीईटी-2026 के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग को कुल 19 लाख 94 हजार 661 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पांच वर्ष बाद परीक्षा होने के बावजूद वर्ष 2021 की तुलना में एक लाख 70 हजार 520 आवेदन कम आए हैं। वर्ष 2021 में 21 लाख 65 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे।



शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह का कहना है कि बीते पांच वर्ष में आवेदकों की संख्या में भारी कमी आई है। वर्ष 2021 में परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को सौंपी गई थी। उस वक्त मात्र छह दिनों में 2,05,994 आवेदन प्राप्त हो गए थे। इस बार टीईटी में कम आए आवेदनों के कारण तलाशे जा रहे हैं। टीईटी परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को होनी है। इस बार खास बात यह है कि परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन ओएमआर शीट स्कैनिंग के माध्यम से किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में बहुस्तरीय जांच संवीक्षा की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षवार आवेदनों की संख्या

वर्ष             आवेदकों की संख्या
वर्ष 2011             12 - 13 लाख
वर्ष 2019             16 लाख
वर्ष 2020             कोरोना महामारी के कारण परीक्षा नहीं हुई
वर्ष 2021             21 लाख 65 हजार 181
वर्ष 2022 से 2025 कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई

वर्ष 2026             19 लाख 94 हजार 661
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed