सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video of police personnel beating a young man who had gone to visit the Bade Hanuman Temple goes viral

Prayagraj : बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए युवक को पीट रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

संगम क्षेत्र के बड़े हनुमान मंदिर परिसर में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। नौ सेकंड के वायरल वीडियो में चार-पांच पुलिसकर्मी एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

Video of police personnel beating a young man who had gone to visit the Bade Hanuman Temple goes viral
बड़े हनुमान मंदिर पर युवक की पिटाई करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संगम क्षेत्र के बड़े हनुमान मंदिर परिसर में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। नौ सेकंड के वायरल वीडियो में चार-पांच पुलिसकर्मी एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा की वर्दी भी फट गई। मामला सामने आने पर डीसीपी नगर ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।


वीडियो मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है। ज्येष्ठ अधिकमास का छठा और अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आरती के समय शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इस दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों के अलावा पांच-छह लोग और मंदिर परिसर में मौजूद महंत के दर्शन के लिए बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास कर रहे थे।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान युवक के साथ मारपीट की घटना हुई, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कई पुलिसकर्मी युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो बनाकर किया वायरल

उधर, दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि युवक मंदिर परिसर में लगी बैरिकेडिंग हटाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो गालीगलौज कर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई और दो बटन टूट गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद स्थिति नियंत्रण हो गई लेकिन इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका अनुचित या नियमों के विपरीत पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed