सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   What kind of waiting room is this, where passengers suffering from the heat are scorching in the heat?

Prayagraj News: यह कैसा वेटिंग रूम, जहां लू के थपेड़ों से बेहाल यात्री गर्मी में झुलस रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
What kind of waiting room is this, where passengers suffering from the heat are scorching in the heat?
विज्ञापन
प्रयागराज। यात्री सुविधाओं की बदहाली देखनी है तो विद्या वाहिनी स्थित रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचें। शनिवार दोपहर 12 बजे टिनशेड की दीवारों से बने प्रतीक्षालय में एक दर्जन से अधिक यात्री बसों के इंतजार में बैठे थे। सामने कोई दीवार नहीं, लू के थपेड़े सीधे चेहरे पर पड़ रहे थे। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी ने यात्रियों को बेहाल कर रखा था।

यह तो सिर्फ एक दिन का नजारा है, आए दिन यात्री यहां गश खाकर गिर जाते हैं। शौचालय की हालत तो और भी बदतर है। कमोड टूटा पड़ा है और शौचालय में लगे टाइल्स भी कई जगह से उखड़ गए हैं। गलती से भी शौचालय का इस्तेमाल किया तो इंफेक्शन होने का खतरा। यात्री अपनी बस ढूंढ़ने के लिए भी भटकते दिखे। यात्रियों ने बताया कि घंटों से उद्घोषक की आवाज ही नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा, अमेठी, शृंग्वेरपुर समेत कई रूट के यात्री घंटों बसों के इंतजार में बैठे रहे पर उन्हें बसों के समय की जानकारी नहीं थी और न ही यह पता चल पा रहा था कि बसे कहां मिलेंगी। गर्मी में उन्हें भटकना पड़ रहा था। यात्रियों ने बताया कि लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी सीमित रूटों के लिए ही की जाती है, जिससे अन्य रूटों की बसों की जानकारी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत कई जिलों के लिए विद्या वाहिनी से बसों का संचालन किया जा रहा है। सिविल लाइंस बस अड्डे पर नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, इस कारण बस अड्डे को केपी इंटर कॉलेज के बगल में विद्या वाहिनी मैदान पर शिफ्ट कर दिया गया है। यह शिफ्टिंग कुछ महीनों के लिए नहीं हुई है, बल्कि विद्या वाहिनी से बसों का संचालन तकरीबन दो साल तक होगा।
यात्रियों का दर्द
मथुरा जाना है पर दोपहर से बस अड्डे पर इंतजार कर रही हूं। बताया गया कि शाम छह बजे बस मिलेगी। भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए यहां न कोई सुविधा है और न ही बैठने की उचित व्यवस्था। टिनशेड से गर्मी और ज्यादा लगती है। शौचालय गंदा है और भी टाइल्स टूटी हैं। ऐसे में बीमार होने का खतरा बना हुआ है।

जूली, यात्री




शृंग्वेरपुर जाना है पर बस का सही समय नहीं बताया गया। आधे घंटे से ज्यादा समय से इंतजार कर रहा हूं फिर भी कोई जानकारी नहीं मिली। भीषण गर्मी और धूप में खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। कूलर लगे हैं लेकिन गर्म हवा दे रहे हैं और पंखे भी ठीक से काम नहीं कर रहे। अगर इस अव्यवस्था में कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा।

-बेचन पांडेय,यात्री

मैं उन्नाव से आई हूं और अमेठी जाना है लेकिन यहां यह भी नहीं बताया जा रहा कि कौन सी बस जाएगी। पीछे खड़ी बस में अमेठी लिखा है लेकिन उसमें न कंडक्टर है और न ड्राइवर मौजूद है। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि बस कब और कैसे जाएगी। इस अव्यवस्था से काफी परेशानी हो रही है।
-उमा, यात्री
वेटिंग रूम में कूलर रखवा दिया, शौचालय भी बन जाएंगे : आरएम
प्रयागराज। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को लू से बचाने के लिए शनिवार दोपहर एक बजे के बाद वेटिंग रूम में पर्दे लगवा दिए गए हैं और कूलर भी रखवा दिया गया है। बसों की जानकारी देने के लिए निर्धारित समय पर उद्घोषणा होती रहती है। निर्देश दिए जाएंगे कि उद्घोषणा हर पांच से 10 मिनट में की जाए। शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिनाें के अंदर शौचालय की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article