सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man dies in the clutches of Vande Bharat

Ambedkar Nagar News: वंदे भारत की चपेट में आकर युवक की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in the clutches of Vande Bharat
विज्ञापन
कटेहरी। कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास बुधवार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
Trending Videos

दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस शाम छह बजे कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड पर पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक पटरी क्राॅस करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक का शरीर दो हिस्से में कट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
जीआरपी और अहिरौली पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हैं लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसने लोअर टीशर्ट पहन रखा है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed