{"_id":"6a15ef924e759865ec007624","slug":"motorcycle-hit-by-tractor-trolley-home-guard-jawan-dies-amethi-news-c-96-1-ame1015-166780-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंहपुर। इन्हौना के मोतीगंज मजरे युसूफनगर निवासी होमगार्ड संतोष कुमार पांडेय (55) की बाइक सोमवार रात शंकरगंज-मेठौना मार्ग पर निजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में संतोष की मौत हो गई।
आशीष पांडेय के मुताबिक उनके पिता संतोष होमगार्ड जवान थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी अमेठी एडीएम ज्योति सिंह के आवास पर रात की सुरक्षा में लगी थी। सोमवार रात वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में मोहनगंज के शंकरगंज-मेठौना मार्ग पर निजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में वह घायल हो गए।
लोगों ने संतोष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन शरीर में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। होमगार्ड जवान संतोष की सड़क हादसे में मौत की जानकारी पर मंगलवार को एडीएम ज्योति सिंह उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Trending Videos