{"_id":"6a12ccf91c0820b70d060a9c","slug":"teenager-went-to-pay-last-respects-to-a-deceased-woman-in-amethi-body-found-in-bushes-family-alleges-murder-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला के निधन पर अंतिम दर्शन को गया था किशोर, झाड़ियों में मिली उसकी लाश; घरवाले बोले-हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला के निधन पर अंतिम दर्शन को गया था किशोर, झाड़ियों में मिली उसकी लाश; घरवाले बोले-हत्या की गई
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 24 May 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में महिला के निधन पर एक किशोर अंतिम दर्शन को गया था। सुबह झाड़ियों में उसकी लाश मिली। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। आगे पढ़ें पूरी खबर...
शिवम की फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार को एक किशोर का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना बाजार शुकुल क्षेत्र के बना का पुरवा बाहरपुर गांव की है। गांव निवासी रामबरन के पुत्र शिवम (12) की हत्या की गई है। बड़े भाई अरविंद ने बताया कि उनका छोटा भाई शनिवार शाम घर से पड़ोस में एक महिला के निधन की सूचना पर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार को घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में झाड़ियों में उसका शव मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
अरविंद ने बताया कि परिवार के दो घर हैं। इसी वजह से रात में किसी को यह जानकारी नहीं हो सकी कि शिवम किस घर में है। बालक की हत्या की सूचना पर सीओ अतुल सिंह, थाना जगदीशपुर और भाले सुल्तान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। किशोर घर से इतनी दूर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Trending Videos